ओंकारेश्वर से नर्मदेश्वर महादेव अयोध्या राम जन्मभूमि में विराजमान होंगे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

बाबा नर्मदेश्वर महादेव की विशाल शोभा यात्रा में विशेष रथ पर विराजित चार फीट के स्वयंभू नर्वदेश्वर महादेव संत श्री नर्मदानंद बापू जी महाराज के साथ विराजित थे का दर्शन लाभ और आशीर्वाद अहिल्या नगरी के वासियों को प्राप्त हुआ रात 11:00 बजे राऊ सर्कल पर पहुंची यात्रा का लगभग 100 स्वागत मंचों से राजनीतिक सामाजिक धार्मिक संगठनों व समाज जनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया रात्रि 1:00 यात्रा मोनी बाबा आश्रम सावेर रोड पर पहुंची तत्पश्चात 2:00 बजे रात्रि को सांवेर में भोजन प्रसादी के साथ यात्रा को आगे उज्जैन के लिए प्रस्थान कराया गया विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के सैकड़ों गणेश धारी कार्यकर्ता यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था देख रहे थे यात्रा में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद इंदौर विभाग मंत्री राजेश बिजंवे, सह मंत्री यस बचानी, यज्ञेश राठी जिला संयोजक राम डांगी, मनोज यादव जितेंद्र जादोन, अनुं गहलोत , हेमंत मालवीय कई सामाजिक व राजनीतिक संगठन के लोग चल रहे थे यात्रा के पीछे लगभग 100 चार पहिया वाहनों का काफिला था ओमकारेश्वर से प्रातः 9:00 बजे प्रारंभ हुई यात्रा महेश्वर, मंडलेश्वर धामनोद, मानपुर महू होते हुए इंदौर पहुंची थी दर्शन लाभ के लिए जनता में इतना उत्साह था कि यात्रा को आगे नहीं बढ़ने दिया जा रहा था हर चौराहे पर भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा आर्तिकर यात्रा का स्वागत व नर्मदेश्वर महादेव के दर्शन से लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। यात्रा ने रात्रि 3:00 बजे उज्जैन के लिये प्रस्थान किया व आगामी 23 अगस्त तक अयोध्या जी पहुँचेगी ।

Exit mobile version