साइबर फ्रॉड के लिए सरकार ने जारी की वेबसाइट और टोल फ्री नंबर, सबसे शेयर करें जरुरी जानकारी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

त्योहारों पर फर्जी शॉपिंग वेबसाईट व मोबाईल एप्लिकेशन द्वारा दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं पर, ऑफर के नाम पर ठगों द्वारा विभिन्न प्रकार से लोगो के साथ, ऑनलाइन ठगी की जा रही है. सोशल मीडिया व वेबसाईट के माध्यम से विज्ञापन प्रसारित करके लुभावने ऑफर जैसे डिस्काउण्ट ऑफर, कैश बैक ऑफर, बाय वन गेट वन ऑफर आदि के नाम पर जरुरी सामान की होम डिलीवरी करवाने का आश्वासन देकर लोगों को शॉपिंग के लिये लिंक, मैसेज व कॉल के माध्यम से ठगों द्वारा आपकी बैंक डिटेल, ओटीपी नंबर, वेरिफिकेशन कोड प्राप्त कर बैंक खातों में रूपये जमा करवा लिये जाते हैं एवं वस्तुओं की डिलीवरी न की जाकर ठगी की जाती है ।

ठगी से बचाव के तरीके:–
★ हमेशा विश्वशनीय E-Commerce कंपनी की वेबसाईट एवं एप्लिकेशन से ही शॉपिंग करें।
★ कंपनी के प्रोडक्ट के संबंध मे उसके रिव्यू जरूर पढ़ें।
★ मोबाईल पर प्राप्त होने वाले अनजान Link पर क्लिक न करें।
★मैसेज में प्राप्त होने वाला ओटीपी नंबर, वेरिफिकेशन कोड शेयर न करें।
★Social Media पर डिस्काउण्ट ऑफर्स के लालच में फ्रॉड करने वालों के झांसे में न आयें।

Exit mobile version