इंदौर की विधानसभा 5 और 3 पर जारी संशय की स्थिति गुरुवार शाम स्पष्ट हो गई ,,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा पांच पर एक बार फिर सत्यनारायण पटेल पर भरोसा जताया है वही विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 में पहली बार दीपक जोशी पिंटू को मौका दिया गया है,,,
कांग्रेस की दूसरी सूची में जैसे ही सत्यनारायण पटेल का नाम आया उनके घर समर्थकों का तांता का लग गया,,,हालांकि इस सीट से पटेल सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे थे,,, और पार्टी की मुहर भी पटेल के नाम लगी,,
, पिछली बार पटेल मामूली अंतर से जीत का स्वाद चखने से वंचित रह गए थे,, लेकिन इस बार पटेल पूरी तरह आश्वास्त नजर आ रहे हैं ,,मीडिया से चर्चा में पटेल ने बताया कि पिछली दफा प्रचार के लिए कम समय मिल पाने कारण वे मामूली अंतर से हारे थे लेकिन उन्हें इस बार पर्याप्त समय भी मिला है और उन्हें क्षेत्र की जनता पर पूरा विश्वास है,,,
