सांसद,विधायक, महापौर निगम आयुक्त ने लगाई झाड़ू स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। वाल्मीकी समाज के आराध्य देव भगवान गोगा देव के जन्मोत्सव के तहत समस्त सफाई मित्रों के अवकाश पर होने पर नगर निगम इंदौर एवं शहर के जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न संगठनों द्वारा शहर की सफाई की गई।सफाई मित्रों के सम्मान के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव, आयुक्त हर्षिका सिंह, विधायक आकाश विजयवर्गीय ने राजवाड़ा से स्वच्छता जनभागीदारी अभियान की शुरुआत की। साथ ही स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। महापौर भार्गव, आयुक्त सिंह एवं विधायक आकाश विजयवर्गीय ने राजवाड़ा, शिव विलास पैलेस, गुरुद्वारा रोड, आड़ा बाजार गोपाल मंदिर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता जनभागीदारी अभियान में झाड़ू लगाई । कचरे का संग्रहण भी किया । इस दौरान पार्षद रुपाली पेठारकर, अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन , देवघर दरवाई, महेश शर्मा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी भी सफाई अभियान में सम्मिलित हुए।
सांसद शंकर लालवानी, परिषद सदस्य राजेश उदावत, एन जी ओ ने पलासिया चौराहा, एबी रोड, ग्रेटर कैलाश रोड के क्षेत्र में झाड़ू लगाई।

विधायक रमेश मेंदोला,सभापति मुन्ना लाल यादव,राजेंद्र राठौड़, पार्षद रुपेश देवलिया मनोज मिश्रा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा परदेसी पुरा चौराहा, पाटनीपुरा, एल आई जी, अटल द्वार क्षेत्र में झाड़ू लगाई । सफाई की शपथ दिलाई गई तथा नुक्कड़ नाटक द्वारा सफाई का संदेश दिया गया।

Exit mobile version