इंदौर शहर के कनाडिया थाना क्षेत्र में लाखों कि धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जिसमें एक फरियादी ने शिकायत की है कि उसके साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी की गई है। ठगी कि इस घटना में शातिर बदमाशों ने पहले कई दिन तक फरियादी को सोना सस्ते में बेचने के नाम पर दिखाया और बाद में जब सौदा हुआ तो उसे नकली सोना देकर फरार हो गए।
एडीसीपी झोन 2 अमरेंद्र सिंह ने बताया कि फरयादी का नाम जितेश पिता कमलेश जायसवाल निवासी पैराडाइस कॉलोनी है। फरियादिनी पुलिस को बताया है कि उसने 24 सितंबर को अपने परिचित के माध्यम से सस्ते मे सोना खरीदने का प्रयास किया था। इस दौरान आरोपियों ने फरियादी को असली सोने के जेवरात भी दिखाये थे जो लगभग 4 किलो के आसपास थे और जिनकी कीमत उन्होंने 40 लाख रुपए मांगी थी। जब रुपए देखकर सोना लेने की बात हुई तो उसे दौरान फरियादी ने आरोपियों को 40 लाख रुपए नगद दिए एवं उनसे सोने की थैली लेकर अपने घर रवाना हो गए।
फरियादी जितेश ने जब घर जाकर परिजनों के सामने सोने की थैली खोली तो उसमें से पीतल के बहुत सारे लॉकेट और नकली सोना ही निकला। पूरी छानबीन के बाद जब उन्हें अंदेशा हुआ कि उनके साथ धोखा हुआ है तो उन्होंने इस मामले में लसूड़िया थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई। फरियाद की शिकायत पर पुलिस ने विनोद प्रजापति रामलाल प्रजापति और उनकी मां को आरोपी बनाया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।
