मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पूर्व मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन के लिए इंदौर कलेक्टर कार्यालय में सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मतदाता सूची से संबंधित समस्त जानकारी सभी पार्टियों के सदस्यों को कलेक्टर के द्वारा दी गई
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व मतदाता सूची का प्रकाशन संपूर्ण मध्य प्रदेश में 4 अक्टूबर को किया गया है मतदाता सूची की बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी ने बताया कि आज मतदाता सूची का प्रकाशन संपूर्ण मध्य प्रदेश में किया गया है इंदौर जिले के लिए भी आज मीटिंग का आयोजन किया गया जहां सभी पार्टी के नेताओं को मतदाता सूची की कॉपियां सौपी गई नेताओं को दी गई आज इस काम में लगए गए समस्त बीएलओ के द्वारा मतदाता सूची का मतदान केदो पर वाचन किया गया इंदौर जिले में कुल मतदाता 27 लाख 65 हजार 507 है और 18 साल से उम्र के नए मतदाताओं में 96 हजार के करीब मतदाता जोड़े गए हैं 103 ट्रांसजेंडर मतदाता है कलेक्टर ने आगे बताया कि यह मतदाता सूची नाम जोड़ने की प्रक्रिया जारी रहेगी नए नाम भी जुड़ते रहेंगे जिनके नाम नहीं जुड़े हैं वह भी अब फॉर्म 6 के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकता है
इसी प्रकार इंदौर की नैनोद ग्राम पंचायत में भी बीएलओ के द्वारा मतदाता सूची का वाचन किया गया इस अवसर पर नैनोद ग्राम पंचायत के सरपंच सुरेंद्र सिंह सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि नई मतदाता सूची में 800 से अधिक लोगों के नाम जोड़े गए हैं इसमें ज्यादातर युवा वर्ग के लोग आते हैं इन 800 मतदाताओं के साथ 8000 कुल मतदाताओं की ग्राम पंचायत नैनोद बन गई है
