,30 जुलाई 2023 रविवार को गांधी हॉल में समग्र धनगर समाज का महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है । इस सम्मेलन में समाज के पाल, गारी, भारुड, निखर, गायरी, गडरिया, गाडरी ,बघेल, ग्वाला, हटकर, खुटेकर ,कुरूबा , कुरमार, धारिया गोसी सभी सम्मिलित होंगे।
शुक्रवार को प्रेस क्लब में कार्यक्रम संयोजक दीपिका कमलेश नाचन, सुभाष चौधरी गायरी और जतिन थोरात ने बताया कि महामंडलेश्वर दादू जी महाराज ,पूज्य नितिन मतकर जी महाराज ,श्री 1008 मंगल दास जी महाराज और युवराज श्रीमंत यशवंत राव होल्कर तृतीय आतिथ्य और संरक्षण में यह कार्यक्रम संपन्न होगा जिसमें समग्र धनगर समाज एक जाजम पर नजर आएगा। सम्मेलन के माध्यम से समाज के वरिष्ठ जन महाराज मल्हारराव होलकर की प्रतिमा लगाने, धनगर समाज को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने होलकर संपतियों से अतिक्रमण मुक्त करने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी,,
