सावन के महीने में शिव की धूम…स्थानीय मानस भवन में चल रहे सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग बाबा का अभिषेक और दर्शन करने पहुंच रहे हैं..तो वही सेवा कार्य में भी सैकड़ों बच्चे,महिलाएं एवं युवा जुटे हुए हैं…खेत से मिट्टी लाने से लेकर साफ-सफाई और पार्थिव शिवलिंग विसर्जन कार्य तक सेवा में लगे रहते हैं!यह शिव की शक्ति ही कह सकते हैं! सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण का संकल्प महंत परशुराम दास जी महाराज ने लिया है।पहली बार 2017 में है कार्यक्रम संपन्न हो चुका है। कार्यक्रम में रुद्राक्ष वितरण का भी आयोजन किया जा रहा है।प्रतिदिन शिव कथा का रसपान भी हजारों लोग कर रहे हैं।
