सब्जी खरीद रही मां को देखने के चक्कर में गैलरी से गिरी दो साल की बच्ची, मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आजाद नगर थाना क्षेत्र की घटना, घर के बाहर सब्जी खरीद रही मां को देखने के चक्कर में गिरी बच्ची।
कमल नगर में दो वर्षीय अनिका पाटिल की गिरने से मौत हो गई। अनिका छत पर खेल रही थी। मां को बाहर देखकर वह गैलरी से झांकने लगी और नीचे गिर गई। आजाद नगर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
पुलिस के मुताबिक, बच्ची का पिता राजकुमार मूलत: होशंगाबाद का रहने वाला है। गुरुवार को वह काम पर चला गया था। पत्नी छोटे बेटे को नीचे खिला रही थी। सब्जी वाला देख बाहर निकली तो अनिका भी मां को देखने लगी।अचानक गैलरी से नीचे गिर गई। सिर में गहरी चोट आई। स्वजन अस्पताल ले गए, लेकिन दो घंटे बाद डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version