इंदौर। इंदौर में दाल मिल के अकाउंटेंट पारसमल जैन से सवा दो लाख रुपये लूटने वाले दो बदमाशों को सागर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों की संयोगितागंज पुलिस को तलाश थी। जोन-3 के डीसीपी मनीष अग्रवाल के मुताबिक, जैन को पालदा स्थित दाल मिल जाते वक्त स्कूटर सवारों ने लूट लिया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों को ढूंढ रही थी। दो दिन पूर्व पता चला कि आरोपितों को एक अन्य लूट के आरोप में सागर में गिरफ्तार किया गया है।
