सफाई कर्मचारियों को नियमित करने की मांग संगठन के पदाधिकारी ने महात्मा गांधी के चरणों में ज्ञापन सोपा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में नियमित करण को लेकर लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे सफाई कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी ने आज गांधी जयंती के मौके पर महात्मा गांधी के चरणों में अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सोपा और महात्मा गांधी से मांग की है कि सरकार को सद्बुद्धि दे, ताकि वह जल्द ही उनके नियमितीकरण पर कोई फैसला करें।

दरअसल, इंदौर सहित प्रदेशभर में सफाई कर्मचारियों से जुड़े संगठनों के द्वारा सफाई कर्मियों को नियमित करने की मांग लंबे समय से की जा रही है, जिसको लेजर पिछले दिनों भोपाल में एक आंदोलन भी सफाई कर्मचारियों के द्वारा किया गया था, इसी कड़ी में आज सफाई कामगार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा रीगल चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा पर ज्ञापन दिया गया, जिसमें संगठन अध्यक्ष के द्वारा मांग की गई है की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को महात्मा गांधी सद्बुद्धि दें, ताकि वह आंगनवाड़ी, पटवारी और अन्य संगठनों की तरह सफाई कर्मचारियों को भी नियमित करने के आदेश दें, ताकि लंबे समय से नियमितीकरण की राह देख रहे कर्मचारियों को राहत मिल सके, वही प्रदेश अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही प्रदेश सरकार के द्वारा सफाई कर्मियों को नियमित करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया, तो उनके द्वारा फिर कोई उग्र कदम उठाया जाएगा।

Exit mobile version