शहरवासियों ने स्वच्छता की ली शपथ, किया ई वेस्ट का संग्रहण

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
  • जनप्रतिनिधि, रहवासियों के साथ संगठनों द्वारा घर-संस्थान में किया श्रमदान।

इंदौर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस वर्ष 2 अक्टूबर 2023 गांधी जयंती के एक दिन पूर्व 1 अक्टुबर को स्वच्छता के लिये 1 घंटे का श्रमदान करने के आवाहन किया। महापौर भार्गव द्वारा राजा रामन्ना प्रगत प्रौद्योगिकी केन्द्र (RR केट) परिसर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत के परिसर में झाड़ू लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा समस्त रह वासियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।


इस अवसर पर राजा रामन्ना प्रगत प्रौद्योगिकी केन्द्र डायरेक्टर शंकर नाखे, महापौर परिषद सदस्य अभिषेक शर्मा बबलू, केट के साइंटिस्ट एवं बड़ी संख्या में रहवासीगण उपस्थित है। स्वच्छता ही सेवा अभियान के साथ निगम की स्वच्छता की अनूठी पहल करते हुए चलाए गए ई वेस्ट संग्रहण अभियान के क्रम में राजा रामन्ना प्रगत प्रौद्योगिकी संस्थान परिसर में रह वासियों के घर जा जाकर घर से निकलने वाले अनुपयोगी ई वेस्ट जिसमें पुराने मोबाइल, टीवी, चार्जर, बैटरी एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान का संग्रहण करते हुए नागरिकों को स्वच्छता अभियान से जुड़ने और अनुपयोगी सामान निगम के डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन में देने की अपील भी की गई।


महापौर ने कहा कि इंदौर शहर के जागरूक नागरिकों के सहयोग से स्वच्छता अभियान सफल रहा है इसी क्रम मे प्रधानमंत्री के आवाहन पर जनप्रतिनिधियो, रहवासी संगठन, धार्मिक संगठन, सामाजिक संगठन, व्यापारिक संगठन, शैक्षणिक संस्थान, बैकिंग संस्थान, स्व-सहायता संगठनों ने मिलकर अपने घर के आस-पास, उद्यान, सार्वजनिक स्थान, प्रमुख चौराहो, धार्मिक स्थल पर 1 घंटे का श्रमदान कियाः। नगर निगम इंदौर द्वारा चलाए गए ई वेस्ट संग्रहण विशेष अभियान नागरिकों द्वारा अपने घर/ कार्यालय / व्यवसायिक संस्थान आदि से अनुपयोगी, खराब, क्षतिग्रस्त ई वेस्ट जैसे मोबाईल, कम्प्युटर, इलेक्टॉनिक, केबल, तार, टीवी, मोबाईल चार्जर आदि को निगम के डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन के विशेष बॉक्स में दिए गए।

Exit mobile version