सड़क पर खड़े होकर अगर आप अपने मोबाइल से किसी से बात कर रहे हैं तो होशियार रहें क्योंकि शहर में कुछ ऐसे लुटेरे सक्रिय हैं जो आपके मोबाइल लेकर पुलिस के लिए सर दर्द और आपके लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के एमआइजी थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ है जिसमें सड़क पर खड़े फरियादी का मोबाइल अज्ञात बदमाश ले उड़े अब पुलिस बदमाशों की तलाश के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी खंगालने में लगी है…
सड़क किनारे खड़े होकर अपने मोबाइल पर बात कर रहे हैं खजराना निवासी फरियादी से अज्ञात बदमाश मोबाइल छीन कर ले गए फरियादी द्वारा थाने पहुंचकर अपने साथ हुई घटना का विवरण दिया गया पुलिस एमआइजी ने अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की है जांच अधिकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है पुलिस अब आरोपियों को पकड़ने के लिए इलाके के लगे तमाम सीसीटीवी कैमरा खंगालने में लगी है उम्मीद की जा सकती है कि लुटेरे पुलिस गिरफ्त में होंगे…
