तुकोगंज थाना में 56 हजार की ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ युवक

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

फरियादी लक्ष्मण कुमार के साथ 56 हजार रुपये की ठगी ऑनलाइन हुई है ऑन लाइन हुई ठगी को लेकर फरियादी को खुद नहीं मालूम कि किस तरीके से ठग ने उसके बैंक अकाउंट से इतनी बड़ी रकम निकाल ले हालांकि पुलिस तुकोगंज ने ऑनलाइन ठगी का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की है…

इंदौर में रोजाना किसी न किसी थाने में ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज की जाती इसी परंपरा में तुकोगंज थाना में फरियादी द्वारा खुद के साथ हुई 56 हजार की ऑनलाइन ठगी की शिकायत की गई जिस पर मुकदमा दर्ज करते हुए मामला विवेचना में लिया है पुलिस द्वारा फरियादी से पूछा गया कि किसी तरह की कोई लिंक या कोई ओटीपी आपसे मांगा गया तो फरियादी ने इनकार करते हुए उसके साथ हुई ठगी में समझ ना आना और रुपयों की चपत लगना बताया है फरियादी द्वारा दिए गए सबूतों के आधार पर पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है और आरोपी तक पहुंचने का पुलिस का प्रयास निरंतर जारी है…

Exit mobile version