संयोगितागंज पुलिस ने चंदन के पेड़ काटकर चोरी करने वाली अतंराज्यीय गैंग के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर की संयोगितागंज पुलिस ने इन्दौर के पाश इलाके से चंदन के पेड़ काटकर चोरी करने वाली अतंराज्यीय गैंग के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर चंदन के पेड़ जब्त किए है वही पकड़े गए चंदन चोर गिरोह ने जज और मंत्री तुलसी सिलवट के बंगले से भी चंदन का पेड़ चोरी किये थे

दरसअल इन्दौर की संयोगितागंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी इन्दौर की पॉश कॉलोनी रेसीडेंसी क्षेत्र में लगातार चंदन के पेड़ चोरी हो रहे है चंदन चोर गिरोह जजों के बंगले और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलवट के बंगले को भी पिछले दिनों निशाना बना चुकी है जिस पर पुलिस टीम द्वारा संभावित जगहों के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे गये जिसमे चंदन नगर निवासी शहजाद का आना जाना सीसीटीवी फुटेज में नजर आया जहा पुलिस की तीन दिन की मेहनत कर शहजाद को पकड़ कर पूछताछ की तो शहजाद ने बताया अपने चार दोस्त मांगीलाल, बलवंत भोला और अन्य दोस्तो को नागदा से चंदन के पेड़ चोरी करने के लिए बुलवाया जाता था वही शहजाद पेडों की छिलाई कटिंग करवाकर चंदन निकालकर आकिब अली को बेच देता था पुलिस टीम द्वारा चोरी तथा चोरी का माल परिवहन तथा माल छुपाने में सहयोग करने वाले मो. सादिक और फारुक को भी गिरफ्तार किया है। वही पुलिस ने अभी तक 7 चंदन चोर गिरोह को पकड़ा है वही पकड़े गए आरोपीयो से पूछताछ करने पर आने वाले दिनों में और भी चंदन चोर गिरोह पुलिस गिरफ्त में आ सकते है

Exit mobile version