इंदौर के वर्क में थाना क्षेत्र में एक जैन परिवार के घर पर किसी असामाजिक तत्वों द्वारा अंडे फेंके गए और एक पत्थर में चिट्ठी बांधकर भी फेंकी गई जिसमें टीन शेड हटाने की धमकी दी गई है और नहीं हटाने पर गोली मारने की धमकी दी गई जिसके बाद फरियादी ने थाने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है
मामला इंदौर के मनीष बाग कॉलोनी का है यहां के रहने वाले नवीन कुमार जैन नामक व्यक्ति ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के बाहर से अंडे फेंके गए वही पत्थर में बंधी एक चिट्ठी भी उन्हें मिली है जिसमें इसी रिंकू भाई का जिक्र किया गया है कि अपना टिन शेड हटा ले रिंकू भाई को दिक्कत हो रही है नहीं हटाने पर जान से मारने की धमकी दी गई है इसके बाद फरियादी ने पुलिस की शरण और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया डीसीपी आरके सिंह के मुताबिक फरियादी का टीन शेड निर्माण को लेकर से विवाद चल रहा है उसी को लेकर अज्ञात आरोपी ने यह कृत्य किया है फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं
