शिप्रा में री-फिलिंग के दौरान गैस सिलिंडरों में ब्लास्ट, दुकान और मकानों में लगी आग

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read
  • बरलई मेनरोड पर हादसा, नौकर और दुकानदार झुलसा। गैस री-फिलिंग के दौरान हुई घटना।
  • रिफिलिंग के दौरान 12 सिलेंडरों में विस्फोट, दुकान और मकानों में लगी आग
  • शिप्रा के पास बरलई रोड पर भीषण हादसा,
  • दुकानदार और नौकर झुलसा

इंदौर। समीपस्थ शिप्रा में शुक्रवार दोपहर एक के बाद एक कई गैस सिलिंडर फटने से हड़कंप मच गया। इससे दुकान और मकानों में आग लग गई। गैस री-फीलिंग के दौरान हादसा हुआ। हादसे में दुकानदार और नौकर झुलस गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना बरलई मेनरोड़ की दोपहर करीब ढाई बजे की है। शिप्रा में रहने वाले सुधीर पटेल की दुकान में मनीष सत्यनारायण पटेल (लोहार पीपल्या) चूल्हा-बर्तन की दुकान चलाता है। मनीष दुकान से ही घरेलू गैस सिलिंडर से छोटे सिलिंडर भरने (री-फीलिंग) का काम करने लगा था। दोपहर को री-फीलिंग के दौरान आग लग गई।
शिप्रा के पास बरलई मेन रोड पर शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे धमाकों की आवाज से लोग थर्रा उठे। एक-एक करके छोटे-बड़े 12 सिलेंडर फट गए। दुकान और मकानों में आग लग गई। ये धमाके गैस रिफिलिंग के दौरान हुए। गैस रिफलिंग का काम पुलिस-प्रशासन की अनदेखी से एक साल से चल रहा था।
घटना में रिफिलिंग करने वाला दुकानदार और नौकर भी झुलस गया है। शिप्रा में रहने वाले सुधीर पटेल की दुकान में मनीष सत्यनारायण पटेल (लोहार पिपल्या) चूल्हा-बर्तन की दुकान चलाता है। मनीष दुकान से ही घरेलू गैस सिलेंडर से छोटे सिलेंडर भरने का काम करने लगा था। दोपहर को रिफिलिंग के दौरान आग लग गई। सिलेंडर बम की तरह फटा तो कांच फूटा और मनीष व उसका नौकर विशाल उछल कर बाहर आ गिरे।
दोनों को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए देवास भिजवाया गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी डर गए। इंदौर, सांवेर और देवास से दमकलकर्मियों को बुलाया गया। एसडीएम (सांवेर) गोपाल वर्मा, एसडीओपी (सांवेर) प्रशांत सिंह सहित शिप्रा और मांगलिया से पुलिस बल पहुंच गया।
सैलून और इलेक्ट्रानिक दुकानों की दीवारें टूटीं
जिस दुकान में विस्फोट हुआ, उसके पड़ोस में विजय वर्मा की सैलून और सुनील चौधरी की इलेक्ट्रानिक शाप है। धमाका इतना जोर से हुआ कि दीवारें टूट गईं। विजय के मुताबिक, घटना के समय पत्नी ललिता वर्मा अकेली सो रही थी। गैस की टंकी के टुकड़े घर में जा गिरे। दो मंजिला मकान थर्रा उठा। ललिता उठकर भागीं तो देखा घर में आग लगना शुरू हो चुकी थी। पूरे घर का सामान जल गया। दुकान की दीवारों में भी दरार आ गई।
घटना के तत्काल बाद छोटा बेटा स्कूल से आया ही था। थोड़ी देर पहले आता तो उसके साथ हादसा हो सकता था। चौधरी की दुकान में भी नुकसान हुआ है। मेन रोड पर एक साल से चल रही थी रिफिलिंग मेन रोड पर अवैध रिफिलिंग का कारोबार एक वर्ष से चल रहा था।
बर्तन की दुकान के पिछले हिस्से में छोटे सिलेंडर के साथ घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडर जमा रखे जाते थे। पुलिस, प्रशासन और खाद्य विभाग लगातार इसकी अनदेखी किए हुए था। एसडीएम (सांवेर) गोपाल वर्मा के मुताबिक, जांच के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन तक पहले सूचना-शिकायत नहीं पहुंची थी। मामले में दोषी के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करवाई जाएगी। खाद्य विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है।
खजराना में भी फूटा था सिलिंडर
उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले इंदौर के खजराना क्षेत्र में भी एक घर में गैस सिलिंडर फट गया था। इससे घर के सामान के साथ-साथ दरवाजे भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। हादसा उस वक्त हुआ था, जब युवती चाय बनाने के लिए गैस चालू कर रही थी।

Exit mobile version