एनआरआई और प्रवासी श्री एम प्रकाश प्रवासी भारतीय सम्मेलन हेतु इंदौर आएं हैं और होटल का पता भूल गए , जब ऑटो वाले ने उन्हे खूब घुमा दिया तब ट्रैफिक मित्र बनकर सेवा दे रहे सिद्धार्थ शर्मा तक वे पहुंचे तो सिद्धार्थ ने मित्र के साथ मिलकर उन्हें सकुशल होटल पहुंचाया।
ये होते हैं भारतीय और खालिस इंदौरवाले … हमारे ऐसे नागरिक मित्रों पर हमे गर्व है। आपकी वजह से हमारे शहर का मान बढ़ा है।
सिद्धार्थ शर्मा मूलता सेवा कार्य करते हैं और शहर में रक्तदान करने में अग्रणी सेवा कार्य में संलग्न हैं। वे इंदौर वाले ग्रुप के सक्रिय सदस्य हैं।
बहुत बहुत आभार सिद्धार्थ इंदौर का नाम रोशन करने हेतु। फोटो में कैप पहने सबसे दाएं सिद्धार्थ शर्मा ।
