प्रधानमंत्री मोदी की मां की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की माता हीराबेन की अस्थियां आज शनिवार को हरिद्वार विसर्जित की गई। वीआईपी घाट पर पीएम नरेंद मोदी के भाई पंकज मोदी परिवार के कुछ सदस्यों के साथ अस्थियां लेकर आए।बिना प्रोटोकॉल के अस्थियां लाई गई। स्थानीय पुलिस-प्रसाशन को इसकी भनक तक नहीं लगी। पीएम मोदी की मां हीराबेन का निधन 30 दिसंबर को तड़के अहमदाबाद के अस्पताल में हो गया था। हीराबेन की उम्र 100 साल थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी अपनी मां से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। आज हरिद्वार में पीएम मोदी के बड़े भाई माता हीराबेन की अस्थियां विसर्जित करने पहुंचे।

Exit mobile version