शराब पी रहे दो दोस्तों के बीच हुआ विवाद चाकू मार कर किया घायल आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में दो दोस्त बैठकर शराब पी रहे थे इस दौरान उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया विवाद इतना बड़ा की एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को चाकू मार कर घायल कर दिया सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है वहीं आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है

मामला इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र के रोबोट चौराहे के पास स्थित पुराना बस स्टैंड का है जंहा दो दोस्त रोहित और सीताराम जो की मजदूरी का काम करते हैं वहीं बैठकर शराब पी रहे थे इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया इसी दौरान रोहित पर सीताराम ने चाकू से हमला कर दिया सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सीताराम को गिरफ्तार कर लिया है दोनों के बीच रुपए की लेनदेन की बात को लेकर विवाद हुआ था पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

Exit mobile version