इंदौर में सावन माह का अंतिम सोमवार पूरी तरह से जय शिव के नारों से गूंजता हुआ नजर आया और इसी के तहत विधानसभा एक में जहां एक और भाजपा नेताओं द्वारा यात्रा निकाली जा रही है तो वही दूसरी ओर कांग्रेस द्वारा भी भव्य रूप से झांकी और घोड़े बग्घी पर भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित कर यात्रा निकाली गई
इंदौर शहर पूरी तरह से शिव भक्ति में रमा हुआ नजर आया और इसी के तहत कांग्रेस द्वारा विधानसभा एक में बड़ी संख्या में भक्तों के साथ यात्रा निकाली गई इस यात्रा में विधायक संजय शुक्ला सर्वेश तिवारी सहित कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता और क्षेत्रीय रहवासी सम्मिलित हुए यात्रा में अखाड़े के साथ ही झांकियां भी सम्मिलित हुई है महिलाएं भजनों पर नाचती गति यात्रा में भगवान शिव के भक्ति में रमी हुई नजर आई यात्रा के कारण कई मार्गों का परिवर्तन यातायात विभाग द्वारा किया गया ताकि यातायात बाधित न हो , सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल भी तैनात रहा
