इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में व्यापारी के साथ हुई लूट की वारदात में आखिरकार पुलिस ने आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कर ली है जल्द ही पुलिस अब आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले लेगी पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी है
इन्दौर में जूता कारोबारी के साथ ₹1 लाख से ज्यादा रुपए से भरा हुआ बैग चाकू की नोक पर दो बदमाश छीन कर भाग निकले थे घटना उस समय की है जब कारोबारी अपनी दुकान बंद कर घर की तरफ निकले ही थे उसी दौरान रेकी कर दो बदमाश व्यापारी के पास पहुंचे ओर चाकू की नोक पर रुपये से भरा बैग छीनकर भाग निकले जबकि एक बदमाश आगे गाड़ी लेकर खड़ा था घटना की सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे पुलिस को बदमाशों के फुटेज हाथ लगे जिसमें यह बदमाश भागते हुए नजर आ रहे हैं जिनकी पुलिस ने लगभग पहचान कर ली है एडिश्नल डीसीपी के मुताबिक जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की बात कही जा रही है
