वाहन मालिक ने किराएदार के साथ मिलकर कराई स्वयं के वाहन की चोरी दो आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में चार पहिया वाहन मालिक ने ही अपने पूर्व किराएदार के साथ मिलकर चार पहिया वाहन की चोरी की वारदात को अंजाम दिया पूरे मामले में पुलिस ने देवास जिले से चोरी हुआ चार पहिया वाहन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश किया दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है…।

पूरे मामले में एसीपी आशीष पटेल द्वारा बताया गया कि आजाद नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले संतोष मौर्य के वहां से एक चार पहिया वाहन चोरी हो गया था जिसके पूरे मामले में पुलिस को शिकायत की गई थी शिकायत के आधार पर तमाम सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष के आधार पर पुलिस ने देवास जिले से चार पहिया वाहन और दो युवकों को पकड़ा है पड़ा युवक के नाम रितिक और गोलू है जिसमें से बताया जा रहा है कि रितिक और गोलू ऑटो रिक्शा से वहां की चोरी करने पहुंचे थे और रात में उन्होंने वाहन चोरी कर ले गए थे जिसमें जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि आरोपी गोलू पूर्व में चोरी हुए वाहन मलिक संतोष मौर्य के यहां पर किराए से रहता था और फिर जांच पड़ताल की गई तो पता चला की संतोष मौर्य ने ही अपने पुराने किराएदार के साथ मिलकर वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया और इस और अभी जांच पड़ताल की जा रही है अन्य सबूतों के आधार पर आने वाले समय में वाहन मालिक के खिलाफ भी कारवाई होने की संभावना है …..।

Exit mobile version