इंदौर की अन्नपूर्णा पुलिस ने किराए के मकान मे सट्टा संचालित कर रहे तीन आरोपीयो को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर की अन्नपूर्णा पुलिस ने इंडिया और साउथ अफ्रीका के चल रहे मैच पर सट्टा खाने वाले तीन आरोपियों को सट्टा पर्ची मोबाइल और अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया है मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर चल रहे मैच का सट्टा खाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार किया हैं और उन पर कार्यवाही की गई है…

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इंदौर पुलिस की पहली नजर हर एक अवैध गतिविधि पर बनी हुई है किसी भी तरह के अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत ही कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है ऐसा ही एक मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाने में सामने आया जहां इंडिया और साउथ अफ्रीका के मैच का सट्टा खाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और पकड़े गए आरोपियों से सट्टे से संबंधित पर्चियां लिखा पड़ी मोबाइल और अन्य संसाधन भी जप्त किए हैं पकड़े गए आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में कार्यवाही करते हुए मामले में पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ में लगी है…
सट्टे में पकड़े गए आरोपी वैभव संदीप और मिलन थाना क्षेत्र के दशहरा मैदान के सामने किराए के एक मकान में सट्टा संचालित कर रहे थे…

Exit mobile version