वर्षों से लंबित इंदौर मनमाड़ रेल लाइन की डीपीआर बनकर तैयार सांसद ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

वर्षों से लंबित पड़ी इंदौर मनमाड़ रेल लाइन की डीपीआर बनाकर है तैयार सांसद शंकर लाल वाली ने प्रेस वार्ता कर इंदौर के रेसीडेंसी कोठी स्थित दी जानकारी

बहुप्रतीक्षित इंदौर मनमाड़ रेलवे लाइन को धरातल पर लाने की दिशा में अब तेजी से काम हो रहा है, सांसद शंकर लालवानी के अनुसार इंदौर मनमाड़ रेल लाइन की डीपीआर याने डिटेल्स प्रोजेक्ट तैयार हो गई है और सेंट्रल रेलवे ने इसे रेलवे रोड में प्रस्तुत की है, सांसद शंकर लालवानी ने प्रेस वार्ता कर आज बताया कि इंदौर मनमाड़ रेल लाइन कुल 268 किलोमीटर की होगी जिसमें से धूलिया, मनमाड के बीच 50 किलोमीटर पर फिलहाल काम जारी है। वही बचे हुए 218 किलोमीटर के लिए 2 हजार 200 हेक्टेयर जमीन की आवश्यकता होगी, वही इस रूट पर 300 छोटे-बड़े ब्रिज बनेंगे। इस लाइन पर 9 टनल बनेगी, जिसकी लंबाई 20 किलोमीटर से ज्यादा होगी, वहीं इस रेलमार्ग पर 34 स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इस ट्रैक के बनने से मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के 6 जिलों याने की इंदौर, धार, खरगोन, बड़वानी, धुले और नासिक को काफी फायदा होगा।

Exit mobile version