इंदौर। शिप्रा थाना क्षेत्र में भी एक युवती हादसे का शिकार हो गई। उसका प्रेमी अस्पताल में शव छोड़कर फरार हो गया। युवती दो साल पूर्व लापता हुई थी। पुलिस के मुताबिक, 28 वर्षीय प्रमिला को दिनेश (बर्फानी धाम कालोनी) घायल अवस्था में एमवाय अस्पताल लेकर आया। उसने बताया कि बाइक से जाते वक्त शिप्रा में डिवाइडर से टकरा गए थे। प्रमिला की स्थिति गंभीर बनी थी। दिनेश ने अटेंडर रजिस्टर में प्रमिला के स्वजन के नंबर लिखवा दिए। देर रात मौत होने पर अस्पतालकर्मियों ने फोन लगाया तो पता चला कि वह तो दो साल से लापता थी। शादीशुदा प्रमिला की गुमशुदगी भी दर्ज हो चुकी है।
