पति ने ब्यूटी पार्लर जाने से रोका तो पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

स्कीम-51 निवासी 33 वर्षीय रीना यादव ने गुरुवार को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। उसकी पति से कहासुनी हो गई थी। रीना पार्लर जाने की जिद कर रही थी। पति बलराम ने उसे मना कर दिया था। इससे गुस्सा होकर उसने जान दे दी।
एरोड्रम पुलिस थाने के एसआई उमाशंकर यादव के मुताबिक, बलराम मूलत: जमोड़ी (देवास) का रहने वाला है।उसकी शादी को 15 साल हो गए थे। पति-पत्नी में अक्सर विवाद होते रहते थे। गुरुवार को रीना ने पार्लर जाने का पूछा तो बलराम ने मना कर दिया। इसके बाद गुस्सा होकर रीना कमरे में गई और फांसी लगाकर जान दे दी।

Exit mobile version