रिसार्ट बुक करने के नाम पर 5.50 लाख लिए और हो गया फरार पुलिस को रिजाॅर्ट संचालक की तलाश

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शादी के लिए होटल और रिजाॅर्ट बुक करने के नाम पर संचालक ने साढ़े पांच लाख रूपए ले लिए और फिर फरार हो गया। विवाह समारोह की तैयारियों में जुटे फरियादी को जब धोखाधड़ी का पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने एरोड्रम थाने में अपने साथ हुए धोखे की शिकायत की।

दरअसल, पल्हर नगर में रहने वाले सचिन मलिक के घर में शादी है। उन्होंने विवाह समारोह के लिए एयरपोर्ट रोड स्थित होटल एंड रिसार्ट को बुक किया था। इसके संचालक संजय सुगंधी को उन्होंने साढ़े पांच लाख रूपए एडवांस भी दिए थे लेकिन सुगंधी की नीयत डोल गई और वह पैसे लेकर फरार हो गया। मामले में फरियादी सचिन मलिक ने एरोड्रम थाने में केस दर्ज करवाया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Exit mobile version