इंदौर के रतलाम रेलवे मंडल द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के रतलाम रेलवे मंडल द्वारा समय-समय पर बिना टिकट और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चेकिंग अभियान चलाया जाता है इसी कड़ी में मंगलवार को चलाई गई हुई इस चेकिंग अभियान में लगभग 200 से अधिक ऐसे यात्री पकड़ाए है जो बिना टिकिट यात्रा का रहे थे,

वही इंदौर रेलवे पीआरओ खेमराज मीना ने बताया कि इंदौर के रतलाम रेलवे मंडल द्वारा अभियान के तहत तकरीबन एक दर्जन ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया था जिसमें 200 से अधिक पैसेंजर बिना टिकट के सफर करते पाए गए कुल मिलाकर रेलवे पी आर ओ हेमराज मीणा ने बताया कि रेलवे की चेकिंग लगातार चलाई जाती रही है चैकिंग के दौरान कुछ ऐसे यात्री भी धाराएं है जो टिकिट सेकंड एसी का था और स्लीपर में सफर कर रहे थे जिसके बाद यात्रियों को पेनल्टी लगाई गई है ।वही पीआरओ ने बताया कि चैन पुलिंग को लेकर भी रेलवे द्वारा समय-समय पर अभियान चलाया जाता है कुछ शरारती तत्व के यात्री अन्य यात्रियों को परेशान करने के उद्देश्य से चेन पुलिंग करते हैं एक यात्री के चलते सैकड़ों यात्रियों को परेशान होना पड़ता है जिसको लेकर भी रेलवे विभाग अभियान चला रहा है ।

Exit mobile version