इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना का मामला सामने आया है महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के बिजलपुर चौराहे का है यहां क्षेत्र के रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि राहुल ठाकुर नामक युवक उसे लगातार परेशान करता है और उसका पीछा करता है वहीं आरोपी ने उसकी बुरी नीयत से उसका हाथ भी पड़ा था जिसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है
