ऑपरेशन प्रहार के तहत क्राइम ब्रांच एवं परदेसीपुरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपियों से 22 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि तीन बदमाश नंदी ग्राउंड एनटीसी कलाली के पास ब्राउन शुगर की तस्करी करने के लिए आने वाले हैं सूचना के बाद तीन बदमाशों को घेरा बंदी कर पकड़ा पकड़े गए आरोपियों में अशरफ पिता मोहम्मद शाकिर कुरैशी निवासी अंबेडकर कॉलोनी नीमच फिरोज उर्फ बिट्टू पिता जुल्फिकार निवासी अंबेडकर कॉलोनी नीमच और शुभम पिता मुकेश चौधरी निवासी कुलकर्णी का भट्टा को पकड़ा जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास से 22 ग्राम ब्राउन शुगर मिली है जिसकी कीमत ₹2 लाख बताई जा रही है पकड़े गए आरोपियों में फिरोज के विरुद्ध हत्या का प्रयास लड़ाई झगड़ा जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर अपराध पंजी बद्ध है वही अशरफ के विरुद्ध बलवा दंगा घर में घुसकर मारपीट लड़ाई झगड़ा संबंधी अपराध दर्ज है
