राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में फिर एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मामला इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है रहने वाली एक महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसका परिचय लोभी लाल नामक व्यक्ति से हुआ था जिसने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया वही आरोपी द्वारा उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जब महिला ने शादी का बोला तो आरोपी द्वारा उसे मना कर दिया गया और उसके साथ मारपीट की गई पूरे मामले में महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी लोभी लाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है वहीं पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है जिस पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है

Exit mobile version