कलयुगी बेटे ने मां से की मारपीट वीडियो वायरल होने के बाद भी मां ने नहीं दर्ज की शिकायत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

माँ देवी अहिल्या की नगरी इंदौर को यह वीडियो शायद तक शर्मसार कर रहा है क्योंकि जिस मां देवी अहिल्या के नाम से शहर को जाना जाता है वहां पर एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां के साथ ही मारपीट की जिसका वीडियो वायरल होने के बाद जब पीड़ित मां थाने पहुंची तो उसने थाने पर अपने बेटे खिलाफ किसी प्रकार की शिकायत नहीं की, इस पूरी घटना को लेकर महिला ने सिर्फ इतना कहा कि शराब के नशे में था बेटा और उसने इस कारण से यह घटना की…

थाने पर पहुंची पीड़िता लीलाबाई ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि देर रात शराब के नशे में उसका छोटा बेटा सुरेश वर्मा द्वारा उसके साथ जो घटना की गई उस वक्त वह शराब में था वही लीलाबाई ने यह भी बताएं कि रोजाना बहू के झगड़े में मां द्वारा हस्तक्षेप नहीं करने के कारण बेटा रोजाना लीलाबाई को बहुओं को विवाद ना करने का कहता था लेकिन घर पहुंचते ही दोनों बहुएं कई बार विवाद करती थी जिससे परेशान होकर कलयुगी बेटे ने अपनी मां के साथ ही मारपीट की

वीडियो वायरल होने के बाद थाने पर पीड़िता लीलाबाई पहुंची लेकिन उसने अपने बेटे की किसी प्रकार से कोई शिकायत नहीं गई मां ने कहा कि शराब के नशे में था और बहुओं के विवाद के बाद घर पर आकर उसने यह घटनाक्रम को अंजाम दिया था लेकिन मेरे बेटे की कोई गलती नहीं है

Exit mobile version