इंदौर के सबसे बड़े त्योहारों में से एक रंग पंचमी का त्यौहार आज बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। रंगपंचमी पर तीन साल बाद इंदौर में फिर चार गेर और एक फाग यात्रा आज निकल रही है। आज इंदौर का आसमान सतरंगी नजर आ रहा है। इंदौर के साथ-साथ देश भर के लोगों को आज के दिन यानी रंग पंचमी का बेसब्री से इंतजार रहता है।
दरअसल युवाओं की टोली अपनी गाड़ियों पर मित्रोंं के साथ राजवाड़ा की गेर में शामिल होने के लिए निकल पड़ीं। कॉलोनियों और गली-मोहल्लों में लोग एक-दूसरे को रंग लगा रहे हैं, वहीं सुबह से ही राजवाड़ा पर बड़ी संख्या में हुरियारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस बार इंदौर में रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर बहुत मायने में खास है। वहीं शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भी रंग पंचमी का आनंद उठाया राजस्थान से आई महिला ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि राजस्थान में होली का पर्व मनाया जाता है इसलिए आज हम परिवार सहित इंदौर की गैर देखने आए हैं महिला ने बताया कि इंदौर की गेर का एक अलग ही उत्साह नजर आ रहा है और आज हमने इंदौर की गैर देखी और बहुत ही आनंद आया क्योंकि यहां गेर राजस्थान में नहीं निकलती है
