इंदौर में बेटे ने पिता को पीट पीटकर मौत के घाट उतार आरोपी बेटा फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर को एक बार फिर शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है जिसमे एक बेटे ने अपने पिता की पीट पीटकर हत्या कर दी । मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दी है ।

प्यार और स्नेह के रंगों के त्योहार होली पर खून की होली की शर्मनाक घटना आई सामने है। जिसमे एक बेटे ने ही बाप को मौत के घाट उतार दिया । मामला इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र के जेल रोड का है जहाँ सुनील पिता पिराजी 60 साल को उसके ही बेटे हितेश ने पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया । घायल सुनील को परिजन एमवाय अस्पताल लेकर गए थे जहाँ उसकी मौत हो गई । शहर में सामने आई इस शर्मनाक घटना ने एक बार फिर रिश्तों को तार तार कर दिया है । फिलहाल आरोपी बेटा फरार है जिसकी तलाश जारी है ।

Exit mobile version