यूपी के बदमाश के झांसे में आई हाईकोर्ट की वकील:फेसबुक से दोस्ती की, शादी करने का कहकर रेप किया, लात-घूंसों से पीटा, बेल्ट से गला दबाया

By Abhishek Raghuvanshi
5 Min Read

इंदौर की एक महिला वकील ने रेप की शिकायत दर्ज कराई है। महिला हाई कोर्ट वकील है। और आरोपी उप्र का रहने वाला है। महिला वकील ने आरोप लगाया कि 15 मई को आरोपी इंदौर में कोर्ट मैरिज करने पहुंचा था। लेकिन उसने मेरे साथ मारपीट कर रेप किया और फरार हो गया। चार दिन बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। तब महिला वकील ने शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर से शिकायत की।

35 वर्षीय पीड़ित महिला वकील ने बताया कि दो साल पहले उसकी पहचान फेसबुक के जरिए ध्रुव सिंह लाठी से हुई थी। उसने खुद को उप्र के कौशांबी का रहने वाला बताया। चैटिंग पर उसने अपने दो मोबाइल नंबर दिए। और मुझसे बात करने के लिए दबाव बनाने लगा। लेकिन मैंने कोई बात नहीं की।

फिर एक दिन ध्रुव ने कहा कि मैं नोएडा शिफ्ट हो रहा हूं। वहीं अपना ऑफिस खोल रहा हूं। तुम चाहो तो मुझे जॉइन कर लो। उसका काम समझने के लिए मैंने उसे कॉल किया। इसके बाद हमारी बातें अकसर होने लगीं। फिर एक दिन उसने मुझे शादी का ऑफर दे दिया। कहा वो मुझसे शादी करना चाहता है। लेकिन मैंने इंकार कर दिया। इस दौरान हमारे बीच बातचीत लगातार होने लगी। भरोसा होने पर मैंने उससे घर का पता भी शेयर किया।

पहली शादी-बच्चे का सच बोलकर भरोसा जीता
पीड़ित महिला वकील ने बताया कि मेरे मना करने के बाद ध्रुव ने मुझे मनाने की कोशिश की। लेकिन शादी के लिए दबाव नहीं डाला। फिर एक दिन मैंने उसकी इंस्टा आईडी चैक की। यहां से मुझे पता चला कि उसकी एक शादी पहले ही हो चुकी है। महिला वकील ने कहा कि जब मैंने उससे ये बात पूछी तो उसने छुपाने के बजाय मुझे असलियत बता दी।
ध्रुव ने कहा हां मेरी शादी हो चुकी है। और मुझे एक बच्चा भी है। लेकिन पत्नी मेरी बहनों से झगड़ा करती है। बेटे को टॉर्चर करती है। इसलिये वह मायके में अलग रहती है। तब एक बार मैंने कहा कि एक बार पत्नी-बेटे से मिलकर आओ। वह राजी हो गया। और मुझे कहा कि मैं मिलकर आया हूं। उसके यहां पहुंचा तो वह मुझसे झगड़ा करने लगी। मैं वहां से निकल आया और बाद में बात करने की कोशिश भी की। पर उसने मेरा नंबर ही ब्लॉक कर दिया।

- Advertisement -

चार दिन पहले 15 मई को मेरे घर आ गया, यहीं धोखे से मेरा रेप किया
महिला वकील ने पुलिस को बताया कि 15 मई को ध्रुव अचानक मेरे घर आ गया। यहां आकर कहने लगा कि जरूरी बात करना है। रात में बातचीत में उसने कहा कि वह मुझसे प्यार करता है और शादी करना चाहता है। रात में ध्रुव ने संबंध बनाने की बात कही। मैंने शादी के बाद यह सब करने के लिये कहा तो मुझे कहा कि वह सुबह शादी कर लेंगे। वह पूरी रात मेरे ही साथ रुका रहा।

अगले दिन गला दबाकर मारने की कोशिश
सुबह होने के बाद मैंने ध्रुव से कोर्ट चलकर शादी करने की बात कही। उसने कहा चलते हैं, पहले थोड़ा काम निपटा लूं। वह शाम को घर लौटा और बैग लेकर जाने लगा। शादी की बात की तो मुझे लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। जमीन पर पटक कर बेल्ट से मेरा गला दबा दिया। और जान से मारने की कोशिश की। इसके बाद मुझसे कहा कि तेरी जैसी लड़कियों की शादी नहीं होती। मुझसे मारपीट करने के बाद वह तो चला गया मेरी तबीयत बहुत बिगड़ गई। ठीक होने पर शुक्रवार को मामले में वरिष्ठ अफसरों से शिकायत की। परदेशी पुरा पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार रात रेप, धमकाने सहित अन्य धाराओं में ध्रुव को आरोपी बनाया है।

Exit mobile version