कनाड़िया पुलिस ने भी बिचौली मर्दाना निवासी 16 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर आरोपित सुमित निवासी स्कीम-140 और साहिल निवासी स्कीम-140 के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित किशोरी की बहन के साथ छेड़छाड़ करते थे। किशोर ने इसका विरोध किया तो गुरुवार को चाकुओं से हमला कर दिया। आरोपितों ने किशोरी के भाई पर छह वार किए।
