युवक ने खुद के सीने में चाकू घोंप किया सुसाइड, हत्या-आत्महत्या के बिंदु पर जांच कर रही पुलिस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र की शिव सिटी में बुधवार सुबह एक युवक ने खुद के सीने में चाकू घोंप कर आत्महत्या कर ली। युवक का नाम आशीष सिंह राजपूत बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आशीष यहां किराए का कमरा लेकर रहता था और शराब पीने का आदी था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा है। बताया जा रहा है कि युवक ने खुद ही अपने सीने में चाकू घोंपा है, लेकिन पुलिस ने हत्या और सुसाइड दोनों ही बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। मामले में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है।

Exit mobile version