भंवरकुआ के होस्टल में छात्रा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा जिंदगी से हार गई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

भंवरकुआ के होस्टल में छात्रा ने सुसाइड कर लिया। वह एक्रोपोलिस कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। मृतक छात्रा का नाम हर्षिता शिंदे है। वह मूल रूप से धार के पास सिंघाना ग्राम की रहने वाली थी। घटना की सूचना मिलने पर भंवरकुआ पुलिस होस्टल पहुंची और हर्षिता के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने जिंदगी से हारने की बात लिखी है। उसने अपने माता-पिता से कहा है कि उसे नहीं जीना।

Exit mobile version