मेट्रो के लिए पुलिस अधिकारी ने रिगल तिराहा स्थित पुराने पुलिस मुख्यालय की जमीन का किया निरीक्षण

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में जहां मेट्रो ट्रेन का गांधीनगर क्षेत्र में ट्रायल रन हो चुका है और जल्द ही शहर वासी भी अब मेट्रो ट्रेन मुसाफिर कर सकेंगे तो वही मेट्रो के दूसरे चरण के काम को लेकर भी तेजी देखने को मिल रही है। जहां रिगल तिराहा स्थित पुराने पुलिस मुख्यालय की जमीन पर भी मेट्रो का रूट निकालना है।

जिसको लेकर पुलिस उपयुक्त मुख्यालय जगदीश डाबर ने आज रिगल तिराहा के समीप निरीक्षण किया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मेट्रो प्रोजेक्ट के कार्य को लेकर रीगल तिराहा के समीप पुराने पुलिस मुख्यालय जमीन से अंडरग्राउंड मेट्रो ट्रैक निकालना है, जिसको लेकर उन्होंने आज निरीक्षण किया है। जिसकी रिपोर्ट बनाकर वह संबंधित विभाग में भेज देंगे। इसके बाद मेट्रो प्रोजेक्ट्स के आगे का कार्य गति पकड़ सकेगा। बता दे की मेट्रो प्रोजेक्ट के दूसरे चरण के कार्य के लिए रीगल तिराहा के समीप मिट्टी का परीक्षण भी बीते दिनों किया गया है।

Exit mobile version