रोड पर फ्लाईओवर ब्रिज का काम चल रहा है। जहां वाहन चालकों को आवागमन में किसी तरह की परेशानियां न हो और फ्लाईओवर का कार्य भी सुलभता से चले इसको लेकर इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी ने आज मीडिया के सामने जानकारी दी है।
इंदौर जिलाधीश डॉक्टर इलैयाराजा टी ने कहा कि शहर में यातायात की सुगमता को लेकर अलग-अलग योजनाओं पर लगातार कार्य हो रहे हैं वहीं शहर में बना रहे कहीं फ्लाईओवर और शहर के यातायात की स्थिति को लेकर संबंधी अधिकारियों की आज कलेक्ट्रेट स्थित एक बैठक आयोजित हुई जिसमें ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों सहित कई लोग मौजूद रहे। कलेक्टर ने कहा कि इंदौर खंडवा रोड का ब्रिज भी बन रहा है अत्यधिक ट्रैफिक दबाव के कारण यहां वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है लिहाजा ब्रिज बनने के दौरान ट्रैफिक जाम नहीं हो और वाहन चालकों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसको लेकर अधिकारियों से चर्चा हुई जहां अलग-अलग योजनाओं को लेकर सभी ने अपनी बात रखी। करने कहा कि खंडवा रोड ट्रैफिक को डाइवर्ट करने के लिए योजना पर कार्य हो रहा है संभवत आने वाले सप्ताह में सड़क मार्ग डाइवर्ट करने के साथ ही बाईपास से भी रैंप निकल जाएगा और यदि बनाई गई योजना सफल होती है तो इसका क्रियान्वन करके ब्रिज का काम पूर्ण होने तक ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।
