माहेश्वरी समाज द्वारा तीन दिवसीय हाईटेक युवा युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

परिचय सम्मेलन आज के समय में समाज की महती आवश्यकता बनते जा रहे हैं, ऐसे परिचय सम्मेलन में वर-वधू का चयन आसान तरीके से हो जाता है इसी बात को ध्यान में रखते हुए माहेश्वरी समाज द्वारा तीन दिवसीय हाईटेक युवा युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन दस्तूर गार्डन पर आयोजित किया गया

माहेश्वरी समाज के प्रचार मंत्री अजय सारडा ने बताया कि विगत 15 वर्षों से माहेश्वरी समाज द्वारा युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें इंदौर ही नहीं गुजरात राजस्थान महाराष्ट्र दिल्ली सहित विदेशो से भी प्रविष्टि प्राप्त होती है अजय सारडा ने बताया की समाज को आगे बढ़ाने हेतु समय समय पर परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाता है जिसमें विवाह योग्य युवक युवतियां आपने जीवन साथी का चयन कर सकते हैं परिचय सम्मेलन के दौरान परिचय पुस्तिका का पुस्तक विमोचन किया गया साथ ही समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान भी किया गया

Exit mobile version