मल्हारगंज थाना क्षेत्र में एक अधेड़ उम्र की महिला के साथ युवक ने किया रेप

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

शहर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में एक अधेड़ उम्र की महिला के साथ युवक ने रेप किया है। भोपाल की रहने वाली बताई जा रही है और कुछ महीनों से अपने पति को छोड़कर महिला इंदौर रहने आ गई थी । आरोपी युवक कम उम्र का है और उसने महिला के साथ प्रेम संबंध बनाए और महिला की एक बच्ची भी है जिसे मारने की धमकी के साथ महिला से ₹200000 भी ले लिए वही शारीरिक शोषण रिपोर्ट के बाद आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज हुआ है

एसीपी राजीव भदोरिया के अनुसार आरोपी हेमंत पिता घनश्याम निवासी कमला नेहरू नगर की डेढ़ महीने पहले मुलाकात भोपाल अपने पति को छोड़ आई महिला से हुई महिला की उम्र अधिक थी और उसकी एक 10 वर्ष की बच्ची भी है… आरोपी महिला के पति का दोस्त था इस कारण से उसे अपने झांसे में फंसा लिया और पीड़िता ने अपने पति को जब तलाक दे दिया तो उसे भोपाल से इंदौर बुला लिया आरोपी ने कई बार पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसका शारीरिक शोषण कर उससे ₹200000 भी ले लिए जब महिला ने वहां रुपए वापस मांगे तो आरोपी हेमंत ने उसकी बच्ची को जान से मारने की धमकी दी जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस की शरण ली है पुलिस ने आरोपी हेमंत के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है

Exit mobile version