मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री इंदौर पहुंचे और एप्पल हॉस्पिटल मे बावड़ी हादसे के पीड़ितों से मिले

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ इंदौर पहुंचे। एयरपोर्ट से सीधे एप्पल हॉस्पिटल मैं इलाजरत मरीजों से उन्होंने मुलाकात की, जो मंदिर हादसे में घायल होने के बाद यहां इलाज करा रहे हैं। अस्पताल के बाद कमलनाथ सीधे घटनास्थल पर पहुंचे। जहां रहवासियों ने उनसे घटना और उसके बाद के अनियमितताओं की जानकारी दी। कमलनाथ ने कहा कि पूरी घटना के बाद घोर लापरवाही हुई है, हमारी सरकार आने पर कोई एक्शन फोर्स बनाई जाएगी जो किसी भी अनहोनी घटना के होने से 15 मिनट में घटनास्थल पर पहुंच जाएगी।

अमरनाथ के साथ पहुंचे मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि पूरी घटना की कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरी घटना में दोषी लोगों के खिलाफ न्यायालय में याचिका लगाई जाएगी।

Exit mobile version