मजदूरी का काम करने वाले व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से गई जान

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के लसूडिया थाना पुलिस को एमवाय अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक युवक की ट्रेन के नीचे आ जाने से युवक की मौत हो गई है फिलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

दरअसल पूरा मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र का है पुलिस को एमवाय अस्पताल से सूचना मिली थी कि लक्ष्मण जिसकी उम्र 35 वर्ष जो मजदूरी का काम करता था वह बिजली का बिल भरने के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचा और क्रॉसिंग पार कर रहा था तभी तेज रफ्तार ट्रेन के नीचे आ गया जिससे युवक की मौत हो गई फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है

Exit mobile version