मंत्री तुलसीराम सिलावट के घर कलौता समाज का बड़ा हंगामा लगाई न्याय की गुहार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में गोलीकांड की घटना को फर्जी बताते हुए कलोता समाज के लोगों ने आज मंत्री तुलसीराम सिलावट के निवास का घेराव किया और न्याय की गुहार लगाई।

.दरअसल कनाडिया थाना क्षेत्र में बीते दिन दो पक्षों में हुए विवाद के बाद गोली कांड की खबर सामने आई थी, जिसको लेकर पुलिस कार्रवाई में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया था मामले में कलोता समाज के लोग आज बड़ी संख्या में कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट के निवास पर सपना संगीता क्षेत्र में पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मंत्री सिलावट से न्याय के लिए गुहार लगाई है वहीं उन्होंने एक सवाल के जवाब में यह भी कहा कि मंत्री सिलावट भी एक ही पक्ष का समर्थन कर रहे हैं। कनाडिया क्षेत्र में हुई खतना में कलोता समाज के लोगों का आरोप है कि गोलीकांड जैसी कोई घटना नहीं हुई है उन्होंने इस घटना को फर्जी करार दिया है। कोई दूसरी और मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मामले में जांच कराने की बात कही है और कलोता समाज को उन्होंने अपना पारिवारिक समाज बताया और बैठकर चर्चा कर मामले को सुलझाने की बात उन्होंने कही है। आपको बता दें कि भाजपा के दो गुटों में हुए विवाद के बाद विजय नामक युवक पर पुलिस ने कार्रवाई की तो समाज के लोग आक्रोशित हो गए।

Exit mobile version