कुछ महीने कांग्रेस के मुख्यमंत्री कमलनाथ के कार्यकाल को छोड़ दिया जाए तो करीब 18 साल से भाजपा सरकार प्रदेश में काबिज है, बावजूद इसके मप्र में विकास और अतिक्रमण के नाम पर कई बार मठ मंदिरों और आश्रमों पर तोड़फोड़ की गई है,,इस मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद कुमार द्विवेदी ने प्रदेश और केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है।
द्विवेदी ने बताया कि इंदौर की ही बात की जाए तो कंप्यूटर बाबा का आश्रम, गौशाला और यज्ञ शाला जमींदोज कर दिए गए,, वहीं सुपर कॉरिडोर, जनशक्ति नगर, सूर्यदेव नगर और बावड़ी हादसे वाले बेलेश्वर महादेव मन्दिर को भी निशाना बनाया गया,, हिंदुत्व और सनातन धर्म की बात करने वाली केंद्र सरकार और अन्य प्रदेशों में भी भाजपा के राज में हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने वाले कारनामे जारी है,,,
