पन्ना मार्केट समिति द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

जन्माष्टमी के अवसर पर नगर में धार्मिक आयोजनों की धूमधाम रही! पन्ना मार्केट में युवाओं द्वारा प्रति वर्ष धार्मिक भजनों का आयोजन किया जाता है! इस बार भी पन्ना मार्केट समिति द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया! इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में त्यागी जी महाराज गंज,बालक दास जी महाराज नूरपुर एवं मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक निशंक जैन,पूर्व विधायक हरि सिंह रघुवंशी,कांग्रेस नेत्री श्रीमती विद्या यादव, पन्ना मार्केट समिति द्वारा पत्रकारों का भी सम्मान किया गया। भजन संध्या में हजारों की संख्या में लोग भजनों का आनंद लेने पहुंचे। राजस्थान, इंदौर,भोपाल से आए कलाकारों ने श्याम के भजनों पर सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया गंजबासौदा से विजय विद्रोही की रिपोर्ट

Exit mobile version