भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने केशव क्रांति शंखनाथ और सरकार के लिए सद्बुद्धि यज्ञ किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्यप्रदेश में इस वर्ष के अंत में संभवत विधानसभा चुनाव होने को है। वही सत्ताधारी पार्टी भाजपा को घेरने के उद्देश्य से कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठ द्वारा अलग-अलग तरह से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

जहां इसी कड़ी में इंदौर शहर के हृदय स्थल कहे जाने वाले राजवाड़ा स्थित माता अहिल्या की प्रतिमा के सामने कांग्रेसियों द्वारा भाजपा सरकार की सद्बुद्धि के लिए एक यज्ञ किया गया। साथ ही केशव क्रांति अभियान की शुरवात करते हुए शंखनाद भी किया। कांग्रेस के पुजारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुधीर भारती ने बताया कि हाल ही में महाकाल लोग उज्जैन में तेज हवा के कारण प्रतिमायें टूट कर गिर गई। यह भाजपा सरकार भ्रष्टाचारी का सबूत है कि जहां मार्बल की प्रतिमा लगना प्रस्तावित थी, वहां प्लास्टिक की खराब क्वालिटी की प्रतिमाएं लगा दी गई। इसमें करोड़ों रुपए का घोटाला होने का आरोप कांग्रेस के नेता ने लगाया है। उन्होंने कहा कि महाकाल मंदिर में भी जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है, इस तरह प्रदेश के हर मंदिर व अन्य धर्म स्थलों पर भाजपा की शिवराज सरकार के लोग जमकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं लिहाजा सरकार की सद्बुद्धि के लिए यह यज्ञ किया गया और केशव क्रांति अभियान का शंखनाद भी किया गया। वहीं कांग्रेस के इंदौर शहर प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने भी बीजेपी सरकार पर इस दौरान जमकर निशाना साधा।

Exit mobile version