अहिल्या माता जन्मोत्सव पर मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रतिमा पर माल्यर्पण किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर। प्रातः स्मरणीय लोक माता देवी अहिल्या का आज जन्म दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया जा रहा है। इंदौर में आज पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर और कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने सुबह राजबाडा पहुंचकर माता अहिल्या की प्रतिमा पर अहिल्या जन्मोत्सव समिति के पदाधिकारियों के साथ माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। यहां उन्होंने प्रतिमा के सामने शिव जलाभिषेक भी किया। उन्होंने भजन मंडलियों के साथ भजनों की धुन के साथ परिक्रमा भी की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनों को पर्यावरण बचाओ तथा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर तम्बाकू के सेवन को रोकने का संकल्प भी दिलवाया।
श्री रामाधार साधक न्यास के पंजिकृत सदस्यों ने जलाभिषेक कर माल्यर्पण किया।

शहर गौरव उत्सव अहिल्या माता का जन्मोत्सव पूरे उत्साह और उमंग से मनाया गया। इसके चलते राजवाड़ा पर मां अहिल्याजी की प्रतिमा पर 108 भजन मंडली भजनो की प्रस्तुति के साथ साथ शहर के सुप्रसिद्ध 85 बैंड ने प्रस्तुति दी। अहिल्या जन्मोत्सव समिति के द्वारा प्रात मां अहिल्या को प्रणाम कर भजन मंडली बैंड के साथ ही श्री रामाधार साधक न्यास के पंजीकृत सदस्य जोड़ो के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर माँ अहिल्या की परिक्रमा की। आकर्षक बैंड पर राष्ट्रभक्ति के गीत के साथ भस्म रमैया के साथ ही महाराष्ट्र के ढोल पतक ने भी माँ अहिल्या की परिक्रमा की । भजन मंडली के साथ श्री रामाधार न्यास के सदस्यों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर तीन परिक्रमा की ।

Exit mobile version